कानपुर, फरवरी 12 -- - चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा, हरदोई का था रहने वाला कानपुर, संवाददाता। सचेंडी थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक के घुसने से केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई। खलासी भी घायल हुआ है। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को क्रेन से किनारे कराया। मूलरूप से हरदोई के अरवल में रहने वाले 38 वर्षीय ज्ञानेश कुमार ट्रक चालक था। परिवार में पत्नी सीमा व तीन बच्चे हैं। बड़े भाई राजाबाबू ने बताया की मंगलवार को ज्ञानेश हरदोई के एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक लेकर झांसी के लिए निकला था। बुधवार देर रात सचेंडी हाईवे के पास तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में खड़े ट्रक में घुस गया। केबिन में फंस जाने से उसकी मौत हो गई। खलासी छोटू घायल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...