कानपुर, मार्च 12 -- सचेंडी। धरमंगतपुर रिंग रोड अंडरपास से पहले पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने शातिर के पास से करीब एक किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सचेंडी निवासी राजा बाबू बताया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...