सचेंडी में अज्ञात वाहन से टकराई कार, जवान की मौत
कानपुर, जुलाई 17 -- सचेंडी। सचेंडी नेशनल हाईवे ओरियंट रिजॉर्ट के सामने कानपुर देहात की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। कार में सवार फौजी की मौत हो गई वहीं चार मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक अजय कुमार पुत्र शिवराम सिंह निवासी जुड़ा निवादा ककवन, कानपुर नगर भारतीय सेना में कार्यरत थे। उनकी तैनाती कोलकाता में थी और अभी वह छुट्टी पर थे। शुक्रवार को वह परिवार के साथ महाकालेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे। भाई संदीप उनको उरई रेलवे स्टेशन लेने गया था। कार चला रहे संदीप और फौजी के परिवार को मामूली चोटे आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.