कानपुर, मार्च 26 -- सचेंडी। भौती प्रतापपुर में हरिओम इंडस्ट्रीज में हंगामा कर प्लांट बंद करने के मामले में फैक्ट्री मालिक ने भाजपा नेता समेत 26 अज्ञात पर रिपोर्ट कराई। हरिओम इंडस्ट्रीज के मालिक वीरेंद्र कुमार गुप्ता की तहरीर के मुताबिक मानकों के अनुरूप उनकी गत्ता फैक्ट्री है। रविवार तड़के डंपर की टक्कर से गंभीरपुर गांव में एक दर्जन से अधिक पोल टूट गए थे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भाजपा नेता शिवम शुक्ला के उकसाने पर ग्रामीणों ने गत्ता फैक्ट्री के बाहर हंगामा कर अंदर दाखिल हो गए थे। फिर हो-हल्ला कर कंट्रोल रूम में मुख्य ब्रेकर बंद कर दिया, जिससे प्लांट की मशीनें ठप हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर शिवम शुक्ला व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं वीडियो के आधार पर आरोपितों को ...