सीवान, दिसम्बर 31 -- सिसवन। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच के अधिकारी डॉ. देव कृष्ण तिवारी को उत्तराखंड शासन में सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। वे प्रखंड के घुरघाट निवासी स्वर्गीय शत्रुघ्न तिवारी शिक्षक के ज्येष्ठ पुत्र हैं। तिवारी ने इससे पहले अपर आयुक्त वाराणसी और अलीगढ़, मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर तथा मुख्य आयुक्त औद्योगिक विकास प्राधिकरण रुद्रपुर जैसे विभिन्न उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वे लघु, सूक्ष्म उद्योग, पर्यटन, संस्कृति और खादी ग्रामोद्योग विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...