लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधानों ने एक सफाई कर्मचारी के व्यक्तिगत खाते में ग्राम पंचायतों की लाखों रुपए की धनराशि भेज दी। इतना ही नहीं, एक दो नहीं बल्कि करीब 100 चेकों के माध्यम से यह धनराशि भेजी गई है। इस मामले में जनहित याचिका दायर करने पर पंचायत राज विभाग ने कार्रवाई की है। सचिव व सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। फूलबेहड़ ब्लाक में तैनात एक सफाई कर्मचारी के खाते में नहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनगीकला, पनगी खुर्द, जमकोहना, कोरैया संजर और फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत सरवा, नरहर, जंगल नंबर 11 की ग्राम निधि की करीब 28 लाख 55 हजार की धनराशि सफाईकर्मी फुरकान अली के व्यक्तिगत खाते में भेज दी गई। इस मामले में अब सचिव व सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.