महाराजगंज, दिसम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने आगामी 13 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर दीवानी न्यायालय में सिविल न्यायाधीश/न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। सचिव ने कहा कि जिम्मेदार निस्तारण योग्य वादों का समय पूर्व चिह्नांकन करा लें। राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों से समन्वय स्थापित कर सुलह-समझौते के प्रयास से वादों का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार यादव, सिविल जज प्रवर खंड देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर सिविल जज दीपक कुमार सिंह, अपर सिविज जज सोनल सिंह, अपर सिविल जज विपाशा घनगोरिया, अपर सिविल जज विभा सिंह, सिविल जज नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.