रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमोद कंठ ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, वन स्टाप सेन्टर व बालिका आश्रय गृह का निरीक्षण किया। सचिव ने वन स्टाप सेन्टर के सम्बन्ध में उपस्थित काउन्सलर श्रद्धा सिंह से जानकारी ली। काउन्सलर ने वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र प्राप्त हो तो अविलम्ब उसे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेषित करें। सचिव ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक रन बहादुर वर्मा से आवासित बालकों के बाबत जानकारी ली। बालिका आश्रय गृह के निरीक्षण के दौरान प्रबन्धक अरुण मिश्रा से आवासित बालिकाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। सचिव ने नवांगतुक बालिकाओं को विधिक अधिकार, चिकित्सकी...