कौशाम्बी, मई 18 -- जिला कराटे एसोसिएशन कौशाम्बी के सचिव अतुल सोनकर ने राष्ट्रीय कराटे जज (बी) एवं कोच परीक्षा पास की। उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के महासचिव क्योंशी जसपाल सिंह के निर्देशन में यह परीक्षा 17 मई को लखनऊ में आयोजित की गई थी। परीक्षा के मुख्य परीक्षक वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज शिहान विजय कुमार ने प्रमाण पत्र एवं आधिकारिक बैच देकर अतुल सोनकर को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अतुल सोनकर की इस उपलब्धि पर कौशाम्बी कराटे एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना शर्मा एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र केसरवानी, आयूष साहू, शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- कराटे: जज और रेफरी परीक्षा में आठ सफल यह भी पढ़ें- यूके पब्लिक स्कूल में कराटे के विजेता सम्मानित यह भी पढ़ें- कराटे सेंटर में विशेष प्रशिक्षण और बेल्ट ग्रेडेशन शि...