पिथौरागढ़, मार्च 21 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय बालिका छात्रावास में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने छात्राओं को उपभोक्ता दिवस के बारे में जानकारी दी। सचिव ने बताया उपभोक्ता दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बाद में बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...