सचिव ने किया मेडा भवन का निरीक्षण, कर्मचारियों को 10 बजे आना होगा
मेरठ, मई 21 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सचिव अर्पित गुप्ता ने गुरुवार को मेडा भवन के सभी सेक्शनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से सुबह 10 बजे तक हर हाल में उपस्थित होने के निर्देश दिए। जो कर्मचारी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचेंगे तो उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी। मेडा सचिव ने दोपहर करीब 12 बजे मेडा भवन का निरीक्षण करना शुरू किया। उन्होंने नियोजन अनुभाग, संपत्ति अनुभाग, अधिष्ठान अनुभाग, लेखा अनुभाग, बिजली अनुभाग और न्यू टाउनशिप अनुभाग का निरीक्षण किया। अर्पित गुप्ता ने सभी नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को सुबह 10 बजे तक ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी कर्मचारी समय से नहीं आएगा उसे अनुपस्थित माना जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.