मिर्जापुर, मार्च 7 -- पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत सिंधोरा,सरैया कमरघटा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। साथ ही विन्ध्य स्वच्छता मार्ट खोलने, केयरटेकर को समय से भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। इसके अलावा आरआरसी सेंटर, ई-रिक्शा का संचालन नियमित रूप से न होने पर एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह को कड़ी चेतावनी और ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिया। डीपीआरओ ने पंचायत का ओएसआर जनरेट करने को कहा। साथ ही गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सफाई कर्मचारी को चेतावनी देते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पंचायत सहायक क...