औरैया, अप्रैल 13 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत सचिव के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप और समझाइश के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। जानकारी के अनुसार सलेमपुर निवासी सचिव देवेन्द्र सिंह तोमर संदिग्ध हालत में घर पर पड़े मिले थे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव गांव पहुंचा। यह भी पढ़ें- घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिले पूर्व सहकारी सचिव, अस्पताल में मौत सूचना पर उनकी पत्नी मीना देवी अपने पुत्र आयुष, नंदू और पुत्री इक्षिता के साथ ...