कुशीनगर, फरवरी 10 -- कुशीनगर। तमकुही विकास खण्ड के जोगिया सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर गांव के एएनएम सेंटर पर अपने समर्थको के साथ क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। प्रधान रमेश प्रसाद ने अपने ग्राम पंचायत में तैनात सचिव भरत प्रसाद पर मनमाने तरीके से कार्य करने, गांव में हुए विकास कार्यों को भुगतान नहीं करने और ग्राम सभा के विकास कार्यों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए डीएम, डीपीआरओ तथा खंड विकास अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर जांच करने के साथ सचिव पर कार्रवाई करने और भुगतान कराने की मांग की थी। प्रधान की मांग पर पूर्व में डीपीआरओ ने सचिव को नियमानुसार भुगतान का आदेश दिया था लेकिन उस आदेश को दरकिनार करते हुए काफी दिन बीत जाने के बाद भी सचिव द्वारा भुगतान नहीं किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.