उरई, दिसम्बर 29 -- माधौगढ़। सहकारी समिति मानपुरा में सचिव ऊंचे दर पर खाद बेच रहे हैं। इसी के विरोध में समिति के संचालक समेत 8 किसानों ने एसडीएम को शिकायत दी। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया है। तहसील क्षेत्र के सहकारी समिति मानपुरा के संचालक रवीन्द्र सिंह, राजेन्द्र,बृजभान सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, किसान आलम खां, वीरवहादुर, हरेन्द्र सिंह, नरेंद्र कुमार ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायत देते हुए बताया कि समिति के अन्तर्गत छौना, मानपुरा, बहाराई, लिड़ऊपुरा ,लिटावली ,धूता सहित 6 गांव आते हैं। मौजूदा समय में किसान खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे है।समिति के सचिव भगवती व्यास द्वारा आए दिन किसानों को परेशान किया जाता है।सचिव किसानों को यूरिया खाद 266 .50 रूपये की जगह पर 280 रुपये में दे रहें है ।साथ ही डीएपी...