रामपुर, दिसम्बर 19 -- ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत सचिवों व सहायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसमें पंचायतों की आय बढ़ाकर आत्मनिर्भरता लाने और उसको पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन प्रदर्शित करने का प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड क्षेत्र के पंचायत सचिवों व सहायकों को ओरआर संग्रह के स्रोत एवं विभागीय पोर्टल विषय पर यह दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण रखा गया है, जोकि शनिवार को भी चलेगा। शुक्रवार दोपहर इस प्रशिक्षण का ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासों में लगी हुई है। खंड विकास अधिकारी पीयूष वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भरता का मंत्र ही पंचायती राज व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.