सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास को लेकर सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 16वें केंद्रीय वित्त आयोग तथा छठवें राज्य वित्त आयोग की कार्ययोजना से संबंधित नए दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सहायक विकास अधिकारी विमला कनौजिया एवं एडीओ पंचायत सतीश चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत विकास योजना को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयार करने, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा ग्राम सभा बैठकों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग ...