मेरठ, दिसम्बर 11 -- परीक्षितगढ़। ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों की ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम को लागू करने तथा सचिवों से अन्य कार्य लेने का विरोध जारी है। संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकासखंड परीक्षितगढ़ में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों ने बुधवार को निजी मोटर वाहनों का बहिष्कार किया और अपनी ड्यूटी पर साइकिल से आए। ग्राम पंचायत संघ के जिला अध्यक्ष नकुलधामा ने बताया कि सत्याग्रह आंदोलन के संदर्भ में 10 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक सभी सचिव अपने कार्य का निर्वहन साइकिल से यात्रा करके करेंगे। बताया कि पूर्व में ग्राम सचिव को बाइक का भत्ता मिलता था लेकिन इसे हटाकर साइकिल भत्ता दिया जा रहा है। यदि शासन द्वारा हमारी मांगों का संज्ञान नहीं लिया तो 15 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर सभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.