सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। आनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर सभी ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आनलाइन उपस्थिति प्रणाली के जारी आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर से इसका शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। सदर ब्लॉक में यह विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अरुन सिंह, मनोज दुबे ब्लॉक अध्यक्ष पार्थराज की अगुवाई में हुआ। वहीं जिला अध्यक्ष अरुन कुमार के दिशा-निर्देश पर जिले भर में एक साथ कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि 1 से 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 5 दिसंबर को सामूहिक विरोध प्रदर्शन तथा 10 दिसंबर को धरना दिया जाएगा। 15 दिसंबर से सभी विभागीय कार्यों का बहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.