कन्नौज, मई 21 -- कन्नौज। जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के आडिट को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा वर्षों से आडिट अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने से वित्तीय आपत्तियों का निस्तारण अधर में लटका हुआ है। कई बार नोटिस और चेतावनी जारी होने के बावजूद संबंधित कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं आया, जिसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018-19 के 39, 2019-20 के 10, 2020-21 के 215, 2021-22 के 470, 2022-23 के 166 तथा 2023-24 के 52 आडिट अभिलेख लंबित हैं। इस तरह जिले में कुल 952 आडिट प्रस्तर अब तक निस्तारित नहीं हो सके हैं। आडिट टीम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के भौतिक और वित्तीय सत्यापन के दौरान कई आपत्तिय...