संतकबीरनगर, दिसम्बर 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर आन लाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का सांकेतिक सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सचिवों ने अपनी दाहिनी भुजा पर काली पट्टी बांधकर विकास खंड परिसर में शांतिपूर्ण नारेबाजी की। सचिवों ने चेतावनी दी कि जब तक शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पांच तक सांकेतिक धरना चलेगा। उसके बाद सारे कार्य बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...