बलिया, दिसम्बर 16 -- बलिया, संवाददाता। ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारियों (सचिव) का संगठन के बैनर तले एक पखवारे से चल रहा चरणबद्ध सत्याग्रह आंदोलन सोमवार की रात निदेशक पंचायती राज और संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक के बाद मंगलवार को स्थगित हो गया। संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर यानि आज बुधवार को सभी सचिव एडीओ पंचायत से डोंगल प्राप्त करेंगे और पूर्व की तरह काम करें। ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारियों (सचिव) संगठन के जिलाध्यक्ष पांडेय ने सचिवों को बताया कि बीती रात संगठन के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से निदेशक पंचायती राज ने वार्ता किया। इस दौरान निदेशक ने छह सूत्री मांगों को पूरा करने का संतोषजनक आश्वासन दिया है। इसके बाद सत्याग्रह आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया...