पटना, अप्रैल 7 -- अखिल भारतीय सेवा संगीत, नृत्य और लघुनाट्य प्रतियोगिता 2025-26 में बिहार सचिवालय सांस्कृतिक टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सराहना की है। मंगलवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जीते मेडल और प्रमाणपत्र देखा तथा शुभकामनाएं दी। यह प्रतियोगिता केंद्रीय सिविल सेवा संस्कृति एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की गयी थी। टीम के संयोजक नित्यानंद सिंह ने बताया कि बिहार सचिवालय की टीम के मृणाल रंजन ने शास्त्रीय गायन में स्वर्ण पदक जीता। अवर सचिव राज नंदन को गिटार वादन, तथा प्रशाखा पदाधिकारी संगीता चंद्रा को अभिनय के लिए कांस्य पदक मिला। मुख्य सचिव से प्राप्त प्रोत्साहन और शुभकामना के लिए अवधेश नारायण प्रभाकर, जितेंद्र कुमार, अजय ब्रम्हनन्द, रश्मि भारती, आरती ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

हि...