लखनऊ, मार्च 19 -- उप्र सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव जवाहर भवन-इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ कार्यालय में गुरुवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सुशील कुमार बच्चा और सहायक चुनाव अधिकारी डीके मिश्रा ने मतगणना कराई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर मतदान से निर्वाचन हुआ, बाकी सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गये। सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए और महामंत्री सुजीत कुमार आर्य विजयी घोषित किए गए। बाकी पदाधिकारी निर्विरोध रहे, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार दास, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार, संयुक्त मंत्री सलमान खान, संगठन मंत्री अरुण कुमार निगम, संगठन मंत्री पान सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री...