इटावा औरैया, जुलाई 1 -- महेवा। शासन के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल राहुल गोयल ने पंचायत घर महेवा में बैठकर ग्राम सचिव के साथ अपने काम निपटाए। वहीं पहले दिन लोगों को कम जानकारी होने के कारण ग्रामीण कम संख्या में पहुंचे। सरकार ने आदेश दिए गए थे कि लेखपाल गांव पंचायत स्थित पंचायत सचिवालयों में बैठकर एक जुलाई से कामकाज निपटाएंगे। ऐसे में ग्राम पंचायत महेवा में तैनात लेखपाल राहुल गोयल ने पहले दिन महेवा सचिवालय में बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व निदान किया। इस मौके पर ग्राम सभासद राजू दुबे, ग्राम सचिव अजय कुमार, कृषि तकनीकी सहायक बृजेंद्र बाबू, पंचायत सहायक काजल राय सहित ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पंचायत भवनों में लटकता रहा ताला, नहीं पहुंचे लेखपाल यह भी पढ़ें- अब पंचायत भवन पर बैठेंगे लेखपाल यह भी पढ़ें- Banka News: पूर्णिया: सात जुला...