मैनपुरी, अप्रैल 9 -- बरनाहल। किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य ने की। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान को गुहार लगाई गई। प्रार्थना पत्र में किसानों ने बीडीओ को बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत में बने सचिवालय बंद पड़े हैं, जिनको खुलवाया जाए। सचिवालय बंद होने से किसानों को समस्याओं के लिए ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं ग्राम जैतपुर में संजीव कुमार के मकान से भारत सिंह जाटव के मकान तक सीसी निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश, शेर सिंह शाक्य, मकरंद सिंह, महेश चंद्र, शिवराम सिंह, सोनेलाल, रामप्...