फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- नवाबगंज। सोना जानकीपुर गांव में स्थित ग्राम सचिवालय में मंगलवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सचिवालय के तीनों कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब सचिवालय के टूटे हुए ताले देखे तो घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान विमला यादव मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान ने थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने तहरीर मामले की जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...