देहरादून, अप्रैल 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सचिवालय सुपर लीग 2026 के पहले मैच में सचिवालय ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर को 58 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में सचिवालय माइटी इलेवन ने सचिवालय वॉरियर को पांच विकेट से पराजित किया। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले मुकाबले में सचिवालय ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। सागर ने 87 और टीएच खान ने 42 रनों का योगदान दिया। जवाब में सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर की टीम 8 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। प्रदीप आगरी ने 57 और नीरज गिरी ने 43 रन बनाए। सचिवालय ए की ओर से राहुल जेटली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। राहुल जेटली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मैच में सचिवालय वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.