बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सचिन यादव हत्याकांड में जीआरपी ने सोमवार को मृतक के भाई मिथलेश कुमार के लिखित शिकायत पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज किया है। जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद ने बताया कि कुर्मीडीह निवासी भोलू कर्मकार, धनंजय कर्मकार व हसन शेख को आरोपी बनाते हुए जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई है। बताता चलूं कि रविवार शाम सात बजे रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन पड़ाव के पास बेलगाम अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली दोस्तों के साथ मौजूद सचिन के पीठ से होते हुए सीने को चीरती हुई निकल गई, वो खून से लथपथ नीचे गिर गया। फायरिंग की आवाज से स्टेशन में मौजूद भीड़ में अफरा तफरी मच गई, इस बीच अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर मौजूद लोगों सचिन को लेकर बी...