रिषिकेष, मई 8 -- पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्र संसद का गठन हुआ, जिसमें सचिन रावत ने प्रधानमंत्री और सुमित बिजल्वाण ने सेनापति पद पर शपथ ली। शुक्रवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ समाज सेवी गजेंद्र उनियाल ने किया। उन्होंने नवनियुक्त छात्र संसद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि संसद चुनाव लोकतंत्र की मुख्य धारा है, समस्त पदाधिकारी अपने कार्यों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। प्रधानाचार्य विजय बडोनी कहा कि छात्र लोकतांत्रिक मूल्यों को सीख रहे हैं एवं मतदान के महत्व को भी इस प्रक्रिया के माध्यम से समझेंगे। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का चयन छात्र अनुशासन में रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें रुचि के अनु...