नई दिल्ली, मई 11 -- राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को लेकर चल रही बयानबाजी ने प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के हालिया बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। बेनीवाल ने दावा किया है कि सचिन पायलट का संपर्क आज भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के साथ बना हुआ है।बीजेपी प्रभारी के बयान से शुरू हुआ विवाद दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पायलट को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की ओर से लगातार बयान दिए जा रहे हैं। इस बीच, टोंक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के बयान ने इस मुद्दे को और हवा दे दी। अग्रवाल ने इशारों-इशारों में कहा था कि सचिन पायलट का "एक पैर कांग्रेस में ...