नई दिल्ली, अगस्त 13 -- आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 2687 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 महीने में कंपनी के शेयरों में 79 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव लगाया था। सचिन तेंदुलकर के लगाए 5 करोड़ बन गए 31 करोड़ रुपये से ज्यादामास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर ने हैदराबाद स्थित कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये लगाकर कंपनी में हिस्सेदारी ली थी। शेयर के बंटवारे और बोनस शेयर के बाद सचिन तेंदुलकर को आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 114.10 रुपये का पड़ा। तेंदुलकर के पास क...