नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशन लोनावला में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है। इस रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर ने 3 अलग-अलग रजिस्टर्ड ट्रांजैक्शन के जरिए कुल करीब Rs.70 करोड़ में 3.9 एकड़ से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण किया है। इन जमीन के टुकड़ों का कुल क्षेत्रफल 15,601.78 वर्ग मीटर यानी करीब 1.68 लाख वर्ग फीट है। इन संपत्तियों में एक जमीन के हिस्से पर पहले से करीब 2,100 वर्ग फीट का निर्मित ढांचा भी मौजूद है। ये सभी ट्रांजैक्शन 4 सितंबर को रजिस्टर्ड हुए हैं और लोनावला के H वार्ड में 4 अलग-अलग सिटी सर्वे नंबरों के अंतर्गत आते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में आज दहाड़ रहे हैं डिफेंस कंपनियों के स्टॉक3 डील में करीब Rs.63.69 करोड़ इ...