सचिन तेंदुलकर ने जिस शेयर में लगाया है पैसा, वह इस साल 51% चढ़ा, अब Rs.3100 का टार्गेट
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जिस डिफेंस सेक्टर की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में पैसा लगाया है, उसके शेयर में इस साल अब तक करीब 51.74% की तेजी आ चुकी है। हालांकि, हाल के दिनों में शेयर पर दबाव देखने को मिला है, इसके बावजूद ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities को इसमें आगे भी करीब 25% से अधिक की तेजी की संभावना नजर आ रही है। ब्रोकरेज ने मजबूत ऑर्डर बुक और एयरोस्पेस कारोबार में विस्तार की योजनाओं को देखते हुए शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। आज सुबह आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 0.51 प्रतिशत ऊपर 2481 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च, 2023 को हैदराबाद की आजाद इंजीनियरिंग में Rs.5 करोड़ का निवेश किया था। उन्होंने Rs.114.10 प्रति शेयर की औसत कीमत पर IPO से पहले शेयर खरीदे थे।Rs.3200 से घटाकर Rs.310...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.