नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर जोस बटलर और पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के अपने पसंदीदा टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाज चुने हैं। दोनों ने पहले अपनी-अपनी ड्राफ्ट लिस्ट बनाई और फिर कम्बाइंड लिस्ट तैयारी की। बटलर और ब्रॉड ने कम्बाइंड लिस्ट में सर्वाधिक तीन भारतीयों को रखा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से दो-दो जबकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड से एक-एक प्लेयर है। बटलर और ब्रॉड ने एलेस्टेयर कुक, मैथ्य हेडन, यूनिस खान, वीरेंद्र सहवाग, ग्रीम स्मिथ जैसे दिग्गजों का चर्चा के दौरान जिक्र किया लेकिन अंतिम लिस्ट में जगह नहीं दी। दोनों ने फेहरिस्त में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को नंबर-1 पर रैंक किया है। सचिन ने अपने 24 साल के टेस्ट करियर में 200 टेस्ट में 53.78 के औसत से 15921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक शामिल हैं। उनके ...