नई दिल्ली, अगस्त 1 -- भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त महीने में श्रीलंका दौरे में होगी जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम होगी। भारत के कप्तान शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, लेकिन यह एक परीक्षा की तरह ही होगा कि अपनी नई टीम के साथ श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली कंडीशन पर कैसे ढाल पाते हैं। श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले दर्शकों के मन में कई तरह की जिज्ञासाएं होंगी, जिनमें से लोग इस बात को भी जानने में उत्सुक होंगे कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किन पांच खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। तो ऐसे में आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। यह भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका वॉर्म-अप मैच में हुआ बदलाव, अब तैयारी के लिए मिलेंगे सिर्फ 3 दिन भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सी...