नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- जिम्बाब्वे के क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नया इतिहास रच डाला। वह पुरुष वनडे इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन का करियर 22 साल और 148 दिन लंबा हो गया है। उन्होंने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। यह उनका पहले इंटरनेशनल मैच था। 40 वर्षीय ब्रेंडन ने अब तक 208 वनडे मैचों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 6700 से अधिक रन जुटाए और विकेट के पीछे 160 प्लस शिकार किए। वह जिम्बाब्वे की कप्तानी भी कर चुके हैं।सचिन इतने समय तक वनडे में खेले सचिन का वनडे करियर 22 साल और 91 दिन लंबा रहा। उन्होंने दिसंबर 1989 में अपना पहला व...