नई दिल्ली, जून 25 -- भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 विश्व कप को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद पहली बार टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी। टीम इंडिया शुक्रवार से बेलफास्ट में शुरू हो रही दो मैचों की टी 20 सीरीज में आयरलैंड का सामना करेगी। सीरीज के दोनों मुकाबलों का भारत में लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। दोनों मैच बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर नजरें रहेंगी, जोकि डेब्यू कर सकते हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।श्रेयस को मिली है कमान श्रेयस अय्यर को नया टी 20 कप्तान नियुक्त किया गया है और वे सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभालेंग...