फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाये रखने के लिए दो थानेदारो से चार्ज छीन लिये हैं। राजेपुर थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को चार्ज से हटाते हुये उन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है। सरह चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह को राजेपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। शमसाबाद थानाध्यक्ष रमेश सिंह से चार्ज छीनते हुये उन्हें वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर थाना अमृतपुर में भेजा गया है। एसओजी प्रभारी सचिन सिंह चौधरी को शमसाबाद थाने की जिम्मेदारी दी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जिसे जहां तैनाती दी गयी है वहां कार्यभार संभाले। जनता से अच्छे संबंध रखे इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.