सचिन को एमबीए में 91 प्रतिशत अंक, बढ़ाया मान
सीवान, जुलाई 22 -- गोरेयाकोठी। प्रखंड के पंचायत राज सतवार अंतर्गत संग्रामपुर गांव निवासी ई. सचिन कुमार तिवारी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना से एमबीए की पढ़ाई 91 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। वे भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी एवं अनिता तिवारी के पुत्र हैं। लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। परिजनों ने बताया कि सचिन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, लगन तथा अनुशासित अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। आईआईटी पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीए में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करना न केवल परिवार बल्कि पूरे सीवान जिले के लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.