सिद्धार्थ, मार्च 3 -- मिश्रौलिया। खुनियांव क्षेत्र के कनकटी गांव निवासी सचिन वर्मा ने वर्ष 2026 की सीए फाइनल परीक्षा दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। परिणाम एक मार्च को घोषित हुआ है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सचिन साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता नंदलाल वर्मा सफाई कर्मचारी हैं और माता सुषमा देवी शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सचिन ने निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम पाया। सचिन की सफलता पर क्षेत्र के उदयभान सैनी, परवेज अहमद, राम कैलाश यादव, प्रमेंद्र कुमार मौर्य, गोपाल प्रसाद,पुजारी प्रसाद यादव, शम्सुर्रहमान, अकबर अली, अब्दुर्रहमान, बृजेश मौर्य आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...