नई दिल्ली, मई 23 -- Arjun Tendulkar Debut For Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान बताया कि उनकी टीम ने दो बदलाव किए हैं। स्टार ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में पहली बार मौका मिला है। वह पंजाब के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का जारी सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 10 टीमों के टूर्नामेंट में ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम अंतिम पायदान पर है।IPL 2026 में पहली बार खेलेंगे अर्जुन अर्जुन तेंदुलकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। अर्जुन आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर खेलने उतरेंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे। आईपीएल ...