बरेली, अगस्त 31 -- रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप की चाकू मारकर हत्या की घटना के बाद रविवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने हत्या के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि सात दिन में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: युवक के दो हत्यारोपी हिरासत में, हो रही पूछताछ प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, अशोक यादव, राजेश मौर्य, हरिओम प्रजापति, जितें...