लखनऊ, अक्टूबर 13 -- बीबीडी थाने में शिवांस इंफ्रास्टेट कंपनी के मालिक सचिन कंछल, अमित कंछल और अतिन कंछल समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा गोमतीनगर विनयखंड निवासी अरुण कुमार सिंह ने दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक अरुण कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में नीरज मित्तर से भिंजुमला चंदियामू में एक भूखंड खरीदा था। उसकी दाखिल खारिज भी करा ली थी। दाखिल खारिज कराने के बाद शिवांश इंफ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अतिन, सिचन और अमित ने उसे अपनी जमीन होने का दावा किया। 29 सितंबर को उक्त लोगों के साथ ही इंफ्रास्टेट कंपनी के अधिकारी विवेक सक्सेना व कुछ अज्ञात लोग पहुंचे। उन्होंने कंपनी की जमीन बताते हुए कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.