नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे सेलब्स की सपोर्ट वाली कंपनी- पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड के आईपीओ की शेयर बाजार में एंट्री हो गई है। हालांकि, कंपनी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दरअसल, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर सूचीबद्ध होने के बाद अपने 575 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई पर शेयर ने 539 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो इश्यू प्राइस से 6.26 प्रतिशत कम है। दिन में यह 588.10 रुपये के उच्च और 516 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचा। अंत में यह 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 568.05 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर यह 6.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 535 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 568.55 रुपये पर रहा।31 ...