नई दिल्ली, अगस्त 26 -- आईपीओ मार्केट सितंबर के महीने में भी गुलजार रहने वाला है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक और कंपनी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है। ये कंपनी- पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड है। सचिन तेंदुलकर, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सेलेब्स की फेवरेट कंपनी का यह आईपीओ 31 अगस्त को खुलेगा और दो सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 28 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। अनुमान के मुताबिक, आईपीओ सोमवार 7 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकता है।क्या है इश्यू प्राइस? 680 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 546-575 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसमें सिर्फ फ्रेश शेयर होंगे लेकिन ऑफर फॉर सेल नहीं है। मतलब ये हुआ कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के अपने कारोबार में करेगी। ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर के पास रकम रहती है। आईपीओ ...