उन्नाव, मई 30 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत फखरापुर में शुक्रवार को सचल न्यायालय का आयोजन किया गया। यहां जज आकांक्षा अवस्थी ने दीवानी और कम संगीन अपराध वाले मामलों की सुनवाई की। सुलभ न्यायिक प्रक्रिया को देखकर ग्रामीण भी उत्साहित रहे। इसदौरान गांव के लगभग एक दर्जन मामलों की फाइलें इस अदालत में पहुंची जिनमें छह मामलों की सुनवाई हुई। ग्रामीणों ने जहां इस प्रक्रिया की सराहना की वहीं जज द्वारा की गई सुनवाई देखकर उनकी भी प्रशंसा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्यामवती ने जज का स्वागत किया। पूर्व ग्राम प्रधान पुत्तीलाल ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी न्यायालय कर्मचारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...