सचल दल ने पकड़े सरसों व मूंगफली से लदा ट्रक, लगाया जुर्माना
उरई, अगस्त 12 -- जालौन। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से बिना मंडी शुल्क अदा किए निकल रहे सरसों व मूंगफली ट्रक को मंडी परिषद की सचल दल टीम ने पकड़ लिया। जांच के दौरान आवश्यक मंडी शुल्क संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर टीम ने ट्रकों पर जुर्माना लगाया है।मंडी सचिव अंकित गुप्ता के नेतृत्व में गठित सचल दल मंगलवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मंडी सहायक योगेश कुमार, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, निखिल श्रीवास्तव की टीम ने उपज का परिवहन करने वाले वाहनों के मंडी शुल्क संबंधी अभिलेखों की जांच की। इसी दौरान मध्य प्रदेश के डबरा की ओर से सांगली महाराष्ट्र की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में ट्रक सरसों से लदा मिला। टीम ने चालक से मंडी शुल्क जमा किए जाने से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.