फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- जीएसटी की चोरी कर कपड़ा एवं अन्य सामान रखने वाले ट्रॉली बैग वाहन में लोड कर आगरा से एटा ले जा जा रहे थे। राज्य कर विभाग के सचल दल ने चेकिंग के दौरान इस वाहन को पकड़ा। पूरे मामले में हजारों की जीएसटी चोरी सामने आई है। जनपद में राज्य कर विभाग की सचलदल इकाई द्वारा जीएसटी की चोरी रोकने के लिए वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। सचल दल द्वारा गुरुवार को प्रभावी प्रवर्तन कार्य करते हुए 28 माल वाहक वाहनों की सघन जॉच की गई। परिवहित माल से सम्बन्धित 71 ई-वे बिलों की स्कैनिंग करते हुये राजस्व सुरक्षित किया गया। सचल दल द्वारा टूंडला में चेकिंग के दौरान एक वाहन में ट्रॉली बैग एवं अन्य बैग बिना प्रपत्रों के लोड पाए गए। यह वाहन आगरा से माल लेकर एटा जा रहा था। सचल दल प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी प्रदुमन चौधरी ने बताया कि वाह...