प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़। बिना मंडी शुल्क जमा किए प्रयागराज के सोरांव से मूंगफली लादकर प्रतापगढ़ आ रहे वाहन को गुरुवार सुबह मंडी परिषद के सचल दल ने रोक लिया। मूंगफली सम्बंधी अभिलेख मांगने पर चालक रामअधार यादव नहीं दिखा सका। अफसरों ने वाहन मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। अपराह्न दो बजे चालक की ओर से बतौर जुर्माना 24 हजार 700 रुपये जमा कर वाहन रिलीज कराया गया। सचल दल में मंडी सचिव अमित गुप्ता, मंडी निरीक्षक रोहित श्रीवास्तव और नितेश सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...